वैदिक हवन, पाठ, जाप एवं अनुष्ठान – अब आपके घर तक
Live Zoom वैदिक सेवाएँ — भारत और विदेश में बैठे भक्तों के लिए, अनुभवी पंडितजी के साथ
Live Zoom Vedic services for devotees in India and abroad, with experienced Panditji.
नवग्रह हवनNavgraha Hawan
नौ ग्रहों की शांति – ग्रह दोष व बाधाओं के निवारण हेतु | Peace of the nine planets – to remove graha dosh and obstacles
- नवग्रह मंत्र जाप एवं आहुति
- आपके नाम व गोत्र से संकल्प
- पूर्णाहुति एवं आरती
गायत्री हवनGayatri Hawan
बुद्धि, विद्या और घर में सकारात्मक ऊर्जा के लिए | For wisdom, learning and positive energy at home
- गायत्री मंत्र से आहुति
- विद्यार्थियों व परिवार हेतु विशेष
- आपके नाम व गोत्र से संकल्प
महामृत्युंजय हवनMaha Mrityunjay HawanMost Popular
उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं रोग-मुक्ति के लिए | For good health, long life and recovery from illness
- महामृत्युंजय मंत्र जाप सहित हवन
- परिवार के सदस्यों के नाम से संकल्प
- पूर्णाहुति एवं शिव आरती
चंडी हवनChandi Hawan
शत्रु बाधा व नकारात्मकता से मुक्ति, विजय के लिए | Freedom from enemies and negativity, for victory
- दुर्गा सप्तशती मंत्रों से आहुति
- आपके नाम व गोत्र से संकल्प
- पूर्णाहुति एवं देवी आरती
वास्तु शांति हवनVastu Shanti HawanMost Popular
गृह प्रवेश / नए व्यवसाय पर वास्तु दोष निवारण | Removes vastu dosh for griha pravesh or a new business
- वास्तु पुरुष पूजन एवं आहुति
- गृह प्रवेश / नए व्यवसाय हेतु उत्तम
- आपके नाम व पते से संकल्प
✦ सभी सेवाएँ Live Zoom पर • शुभ मुहूर्त एवं सामग्री मार्गदर्शन पहले से दिया जाएगा ✦
1. हवन एक परिचय | Introduction to Hawan
सनातन परंपरा में हवन (यज्ञ) सबसे पवित्र वैदिक कर्मों में से एक है। ऋग्वेद का पहला मंत्र ही अग्निदेव की स्तुति से आरंभ होता है – "अग्निमीळे पुरोहितं"। अग्नि को देवताओं का मुख कहा गया है; श्रद्धा से दी गई आहुति मंत्रों के माध्यम से संबंधित देवता तक पहुँचती है।
घी, समिधा, जौ, तिल, गुग्गुल और औषधीय जड़ी-बूटियों की आहुति से वातावरण शुद्ध होता है, नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और मन को शांति व एकाग्रता मिलती है।
In Sanatan tradition, Hawan (Yagya) is one of the most sacred Vedic rituals. The very first verse of the Rig Veda praises Agni – "Agnimile Purohitam". Agni is called the mouth of the gods; offerings made with faith reach the deity through the mantras.
Offerings of ghee, samidha, barley, sesame, guggul and medicinal herbs purify the atmosphere, remove negative energy and bring peace and focus to the mind.
2. हमारे हवन और उनका महत्व | Our Hawans & Their Significance
- नवग्रह हवन – सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, शनि, राहु और केतु – नौ ग्रहों की शांति के लिए। कुंडली में ग्रहों की प्रतिकूल स्थिति, साढ़ेसाती, ढैया या महादशा के कष्टों में विशेष लाभकारी। प्रत्येक ग्रह के लिए अलग समिधा (जैसे सूर्य हेतु आक, शनि हेतु शमी) और बीज मंत्रों से आहुति दी जाती है।Navgraha Hawan – for peace of the nine planets, from Surya to Ketu. Especially helpful for unfavourable planetary positions, Sade Sati, Dhaiya or a difficult Mahadasha. Each planet receives its own samidha (e.g. Aak for Surya, Shami for Shani) and beej mantras.
- महामृत्युंजय हवन – ऋग्वेद के "ॐ त्र्यम्बकं यजामहे…" मंत्र से भगवान शिव की आराधना। गंभीर रोग, ऑपरेशन, दुर्घटना-भय या मानसिक तनाव के समय विशेष रूप से किया जाता है; मान्यता है कि इससे आरोग्य, दीर्घायु और मन को बल मिलता है।Maha Mrityunjay Hawan – worship of Lord Shiva with the Rig Vedic mantra "Om Tryambakam Yajamahe…". Performed especially during serious illness, surgery, fear of accidents or stress; believed to bring health, long life and inner strength.
- गायत्री हवन – वेदमाता गायत्री एवं सविता देव की उपासना। बुद्धि की शुद्धि, स्मरण-शक्ति, विद्या में सफलता और घर में सात्विक वातावरण के लिए; विद्यार्थियों हेतु विशेष।Gayatri Hawan – worship of Vedmata Gayatri and Savita Dev. For clarity of mind, memory, success in studies and a sattvic home; especially for students.
- चंडी हवन – दुर्गा सप्तशती के मंत्रों से माँ चंडी की शक्ति आराधना। शत्रु बाधा, कोर्ट-कचहरी के मामले, नकारात्मक ऊर्जा और अज्ञात भय से मुक्ति तथा कार्य-सिद्धि के लिए।Chandi Hawan – Shakti worship of Maa Chandi with Durga Saptashati mantras. For relief from enemies, legal troubles, negative energy and unknown fears, and for success in endeavours.
- वास्तु शांति हवन – वास्तु पुरुष, भूमि देवता और दसों दिशाओं के देवताओं की शांति हेतु। नए घर में गृह प्रवेश, नई दुकान / कार्यालय, भवन में तोड़-फोड़ या पुनर्निर्माण के बाद, अथवा घर में लगातार अशांति रहने पर।Vastu Shanti Hawan – to pacify Vastu Purush, Bhoomi Devta and the deities of the ten directions. For griha pravesh, a new shop / office, after renovation, or when there is constant unrest at home.
कौन-सा हवन आपके लिए उपयुक्त है – यह तय न कर पा रहे हों तो Send Enquiry में अपनी स्थिति लिखें, पंडितजी उचित सुझाव देंगे।
Not sure which hawan suits you? Describe your situation in Send Enquiry and Panditji will guide you.
3. कब कराएँ | Best Time & Muhurat
- नवग्रह हवन – जन्मदिन, नववर्ष, नए कार्य का आरंभ या ग्रह-गोचर परिवर्तन के समय | Navgraha – birthdays, new year, start of a new venture or a planetary transit.
- महामृत्युंजय हवन – सोमवार, प्रदोष, मासिक शिवरात्रि एवं श्रावण मास; बीमारी में निकटतम शुभ मुहूर्त | Maha Mrityunjay – Mondays, Pradosh, Masik Shivratri and Shravan; in illness, the nearest auspicious muhurat.
- गायत्री हवन – रविवार, गायत्री जयंती, परीक्षा से पहले या जन्मदिन पर | Gayatri – Sundays, Gayatri Jayanti, before exams or on birthdays.
- चंडी हवन – नवरात्रि (विशेषकर अष्टमी व नवमी), मासिक दुर्गाष्टमी एवं शुक्रवार | Chandi – Navratri (especially Ashtami & Navami), Masik Durgashtami and Fridays.
- वास्तु शांति हवन – गृह प्रवेश से पहले या उसी दिन; शुभ तिथि व नक्षत्र पंडितजी पंचांग से तय करते हैं | Vastu Shanti – before or on the day of griha pravesh; Panditji fixes the tithi and nakshatra from the panchang.
सामान्यतः हवन प्रातःकाल या दिन में (सूर्यास्त से पहले) श्रेष्ठ माना जाता है। राहुकाल, भद्रा एवं ग्रहण काल में हवन नहीं किया जाता।
Hawan is best done in the morning or daytime (before sunset). It is not performed during Rahukaal, Bhadra or an eclipse.
4. हवन का क्रम | Step-by-Step Vidhi
- पवित्रीकरण एवं आचमन – शरीर, स्थान और मन की शुद्धि | Purification & Achaman – cleansing of body, place and mind.
- संकल्प – आपका नाम, गोत्र, स्थान, तिथि और हवन का उद्देश्य | Sankalp – your name, gotra, place, date and purpose.
- गणेश पूजन एवं कलश स्थापना | Ganesh Puja & Kalash Sthapana
- नवग्रह एवं इष्ट देवता पूजन | Navgraha & presiding deity puja
- अग्नि स्थापना – वैदिक मंत्रों से अग्निदेव का आवाहन | Agni Sthapana – invoking Agni with Vedic mantras.
- मुख्य आहुति – संबंधित देवता के मंत्रों से घी, समिधा एवं हवन सामग्री की आहुति | Main offerings – ghee, samidha and samagri with the deity's mantras.
- पूर्णाहुति – नारियल (गोला) से अंतिम आहुति | Purnahuti – the final offering with a dry coconut.
- आरती, क्षमा प्रार्थना एवं आशीर्वाद | Aarti, prayer for forgiveness & blessings
5. घर पर तैयारी | How to Prepare at Home
- स्थान – घर का स्वच्छ, शांत स्थान जहाँ पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठ सकें; बैठने के लिए आसन (ऊनी या कुश का) | Place – a clean, quiet spot at home where you can sit facing east or north, with an asan (woollen or kusha mat).
- पूजा हेतु | For the puja
डाउनलोड सामग्री सूची | Download List of samagri (Google Drive – List of Samagri) - Zoom हेतु – फ़ोन या लैपटॉप स्टैंड पर रखें, चार्जर साथ रखें, इंटरनेट जाँच लें और पूजा से 10 मिनट पहले जुड़ें। स्पीकर (वायरलेस हो तो बेहतर) का प्रयोग करें, ताकि परिवार के सभी सदस्य मंत्रोच्चार स्पष्ट सुन सकें | For Zoom – keep your phone or laptop on a stand with a charger, check the internet and join 10 minutes early. Use a speaker (preferably wireless) so that every family member can hear the mantras clearly.
- स्वयं – स्नान करके स्वच्छ वस्त्र पहनें; संकल्प हेतु परिवार के सदस्यों के नाम व गोत्र पहले से लिख लें | Yourself – bathe and wear clean clothes; write down family members' names and gotra for the sankalp beforehand.
- प्रतीकात्मक आहुति हेतु – एक कटोरी में थोड़े अक्षत या काले तिल रखें; पंडितजी के "स्वाहा" के साथ आप भी अर्पित कर सकते हैं | For symbolic offering – keep a little rice or black sesame in a bowl and offer it along with Panditji's "Swaha".
6. नियम एवं सावधानियाँ | Do's & Don'ts
✔ करें | Do
- पूजा से पहले स्नान करें और स्वच्छ, हल्के रंग के वस्त्र पहनें | Bathe before the puja and wear clean, light-coloured clothes.
- पूजा के दिन सात्विक भोजन करें | Eat sattvic food on the day of the puja.
- परिवार के सभी सदस्य एक साथ बैठें और मोबाइल की अन्य सूचनाएँ बंद रखें | Sit together as a family and silence other phone notifications.
- संकल्प के समय नाम व गोत्र स्पष्ट बोलें | Say your name and gotra clearly during the sankalp.
✘ न करें | Don't
- पूजा के दिन लहसुन, प्याज, मांस एवं मदिरा का सेवन | Garlic, onion, meat or alcohol on the puja day.
- हवन के बीच में उठना या आपस में बातचीत करना | Getting up or chatting in the middle of the hawan.
- काले वस्त्र पहनकर बैठना | Wearing black clothes.
- दीपक को बीच में बुझने देना | Letting the diya go out during the puja.
7. Frequently Asked Questions (FAQ) - अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
हवन में कितना समय लगता है? - How long does a Hawan take?
सामान्यतः 1 से 1.5 घंटे – जिसमें संकल्प, गणेश पूजन, मुख्य मंत्रों से आहुति, पूर्णाहुति एवं आरती शामिल हैं।
Usually 1 to 1.5 hours, including sankalp, Ganesh puja, the main offerings, purnahuti and aarti.
घर पर कौन-सी सामग्री रखनी होगी? - What do I need to keep at home?
मुख्य हवन सामग्री पंडितजी के पास रहती है। आपको केवल दीपक, अगरबत्ती, फूल, जल का लोटा और थोड़ा प्रसाद रखना होता है। पूरी सूची बुकिंग के बाद भेजी जाती है।
The main hawan samagri is with Panditji. You only need a diya, incense, flowers, water and a little prasad. The full list is shared after booking.
मुझे अपना गोत्र नहीं पता, क्या करें? - I don't know my gotra – what should I do?
परंपरा के अनुसार गोत्र ज्ञात न होने पर "कश्यप" गोत्र से संकल्प लिया जाता है।
As per tradition, the sankalp is taken in Kashyap gotra when the gotra is not known.
कौन-सा हवन मेरे लिए सही है? - Which Hawan is right for me?
Send Enquiry में अपनी समस्या या उद्देश्य लिखें; चाहें तो जन्म तिथि, समय व स्थान भी भेजें। पंडितजी कुंडली देखकर उपयुक्त हवन सुझाएँगे।
Share your concern in Send Enquiry, optionally with birth date, time and place. Panditji will suggest the right hawan.
क्या विदेश से भी हवन में जुड़ना संभव है? - Can I join from outside India?
हाँ। मुहूर्त आपके Time Zone के अनुसार तय किया जाता है। आपको केवल Zoom और स्थिर इंटरनेट की आवश्यकता है।
Yes. The muhurat is planned around your time zone – you only need Zoom and a stable internet connection.
क्या हवन से परिणाम की गारंटी है? - Is there a guarantee of results?
हवन श्रद्धा और आस्था का विषय है। हम शास्त्रोक्त विधि, शुद्ध मंत्रोच्चार और पूर्ण निष्ठा का आश्वासन देते हैं; फल ईश्वर की कृपा पर निर्भर है।
Hawan is a matter of faith. We assure authentic vidhi, correct recitation and full sincerity; the fruit rests with divine grace.
हवन के समय मुझे क्या करना होगा? - What do I do during the Hawan?
संकल्प के समय पंडितजी के साथ अपना नाम व गोत्र बोलें। आहुति के समय घर के दीपक के सामने हाथ जोड़कर "स्वाहा" के साथ भाव से सहभागी बनें और अंत में परिवार सहित आरती करें। पंडितजी हर चरण पर मार्गदर्शन करते हैं।
Say your name and gotra with Panditji during the sankalp, join each offering with folded hands and "Swaha" before your home diya, and do the aarti with your family at the end. Panditji guides you at every step.
क्या हवन किसी विशेष तिथि पर ही होता है? - Does a Hawan need a specific date?
शुभ मुहूर्त में हवन करना श्रेष्ठ माना गया है। पंडितजी पंचांग और आपकी सुविधा देखकर तिथि व समय सुझाते हैं; बीमारी जैसी आवश्यक स्थिति में निकटतम शुभ मुहूर्त भी निकाला जा सकता है।
An auspicious muhurat is best. Panditji suggests the date and time from the panchang and your convenience; in urgent situations such as illness, the nearest suitable muhurat can be found.
बुकिंग के बाद क्या तिथि बदली जा सकती है? - Can I change the date after booking?
हाँ। पूजा से पहले जितनी जल्दी हो सके टीम को सूचित करें; उपलब्ध शुभ मुहूर्त के अनुसार नई तिथि तय की जाती है।
Yes. Please inform the team as early as possible before the puja; a new date is fixed as per the next available muhurat.
8. पूजा के बाद | After the Puja
- प्रसाद पहले भगवान को अर्पित करें, फिर परिवार में बाँटें | Offer the prasad to God first, then share it with the family.
- घर के दीपक को स्वयं शांत होने दें – फूँक मारकर न बुझाएँ | Let the diya go out on its own – do not blow it out.
- पूजा के फूल व बची सामग्री कूड़े में न डालें – गमले, पेड़ की जड़ या बहते जल में विसर्जित करें | Do not throw puja flowers or samagri in the bin – place them in a flowerpot, at the root of a tree or in flowing water.
- कुछ दिनों तक प्रतिदिन दीपक जलाएँ और संबंधित मंत्र का 11 बार जाप करें | For a few days, light a diya daily and chant the related mantra 11 times.
गणपति अथर्वशीर्षGanapati Atharv Sheersh
विघ्नहर्ता गणेश – हर शुभ कार्य से पहले विघ्न नाश | Vighnaharta Ganesh – removes obstacles before new beginnings
- गणपति अथर्वशीर्ष के 21 पाठ
- दूर्वा एवं मोदक अर्पण
- आपके नाम व गोत्र से संकल्प
हनुमान चालीसा पाठHanuman Chalisa Paath
भय, बाधा और नकारात्मक शक्तियों से रक्षा | Protection from fear, obstacles and negative forces
- हनुमान चालीसा के 11 पाठ
- बजरंग बाण एवं आरती
- आपके नाम व गोत्र से संकल्प
विष्णु सहस्रनाम पाठVishnu Sahasranam Paath
भगवान विष्णु के 1000 नाम – शांति, सुख व सौभाग्य | 1000 names of Lord Vishnu – peace, happiness and good fortune
- विष्णु सहस्रनाम का सस्वर पाठ
- विष्णु पूजन एवं तुलसी अर्पण
- आपके नाम व गोत्र से संकल्प
सुंदरकांड पाठSundarkand PaathMost Popular
हनुमानजी की कृपा – संकट निवारण, साहस व आत्मविश्वास | Hanumanji's grace – courage and relief from crises
- संपूर्ण सुंदरकांड का सस्वर पाठ
- हनुमान पूजन एवं आरती
- आपके नाम व गोत्र से संकल्प
दुर्गा सप्तशती पाठDurga Saptashati PaathMost Popular
माँ दुर्गा के 700 श्लोक – शक्ति, रक्षा व समृद्धि | 700 verses of Maa Durga – strength, protection and prosperity
- 13 अध्याय का संपूर्ण पाठ
- कवच, अर्गला, कीलक सहित
- देवी आरती एवं संकल्प
✦ सभी सेवाएँ Live Zoom पर • शुभ मुहूर्त एवं सामग्री मार्गदर्शन पहले से दिया जाएगा ✦
1. पाठ एक परिचय | Introduction to Paath
शास्त्रों में कहा गया है कि श्रद्धा से किया गया पवित्र ग्रंथों का पाठ स्वयं में एक साधना है। पाठ के समय उच्चारित मंत्र और श्लोक घर में दिव्य स्पंदन उत्पन्न करते हैं, जिससे मन स्थिर होता है और परिवार में शांति आती है।
The scriptures say that reciting sacred texts with devotion is itself a sadhana. The verses chanted during a paath create divine vibrations at home, steady the mind and bring peace to the family.
2. हमारे पाठ और उनका महत्व | Our Paaths & Their Significance
- सुंदरकांड पाठ – श्री रामचरितमानस का पंचम सोपान, जिसमें हनुमानजी का लंका गमन, सीता माता की खोज और लंका दहन का वर्णन है। संकट निवारण, आत्मविश्वास, साहस और कार्य में सफलता के लिए।Sundarkand Paath – the fifth chapter of Shri Ramcharitmanas, describing Hanumanji's journey to Lanka, the search for Sita Mata and the burning of Lanka. For overcoming crises, confidence, courage and success.
- हनुमान चालीसा पाठ – गोस्वामी तुलसीदास रचित 40 चौपाइयों की स्तुति। भय, नकारात्मक शक्तियों तथा शनि की साढ़ेसाती व ढैया के कष्टों में राहत हेतु; 11, 21 या 108 पाठ का संकल्प।Hanuman Chalisa Paath – 40 verses by Goswami Tulsidas. For relief from fear, negative energies and the troubles of Shani's Sade Sati or Dhaiya; sankalp of 11, 21 or 108 recitations.
- दुर्गा सप्तशती पाठ – मार्कण्डेय पुराण के 13 अध्याय (700 श्लोक), कवच, अर्गला और कीलक सहित। देवी की कृपा, परिवार की रक्षा, समृद्धि और बाधा-निवारण हेतु।Durga Saptashati Paath – 13 chapters (700 verses) from the Markandeya Purana, with Kavach, Argala and Keelak. For the Goddess's grace, protection, prosperity and removal of obstacles.
- विष्णु सहस्रनाम पाठ – महाभारत के अनुशासन पर्व में भीष्म पितामह द्वारा बताए गए भगवान विष्णु के 1000 नाम। मानसिक शांति, ग्रह-शांति, सुख-सौभाग्य और परिवार में सामंजस्य हेतु।Vishnu Sahasranam Paath – the 1000 names of Lord Vishnu given by Bhishma Pitamah in the Mahabharata. For peace of mind, planetary peace, good fortune and family harmony.
- गणपति अथर्वशीर्ष – अथर्ववेद से संबंधित गणेश उपनिषद। नए कार्य, परीक्षा, व्यवसाय या विवाह जैसे हर शुभ आरंभ से पहले विघ्नहर्ता की कृपा हेतु; सामान्यतः 21 पाठ।Ganapati Atharvashirsha – the Ganesh Upanishad of the Atharva Veda. For Vighnaharta's blessings before any new beginning – work, exams, business or marriage; usually 21 recitations.
3. कब कराएँ | Best Time & Muhurat
- सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा – मंगलवार, शनिवार, हनुमान जयंती; संकट या भय के समय | Sundarkand & Hanuman Chalisa – Tuesdays, Saturdays, Hanuman Jayanti; in times of crisis or fear.
- दुर्गा सप्तशती – चैत्र व शारदीय नवरात्रि, मासिक दुर्गाष्टमी एवं शुक्रवार | Durga Saptashati – Chaitra & Sharadiya Navratri, Masik Durgashtami and Fridays.
- विष्णु सहस्रनाम – गुरुवार, एकादशी, पूर्णिमा एवं कार्तिक मास | Vishnu Sahasranam – Thursdays, Ekadashi, Purnima and Kartik month.
- गणपति अथर्वशीर्ष – बुधवार, संकष्टी / विनायक चतुर्थी, गणेश चतुर्थी और किसी भी नए कार्य से पहले | Ganapati Atharvashirsha – Wednesdays, Sankashti / Vinayak Chaturthi, Ganesh Chaturthi and before any new venture.
पाठ प्रातःकाल या संध्या के समय शांत वातावरण में श्रेष्ठ माना जाता है।
Paath is best done in the morning or evening in a calm atmosphere.
4. पाठ का क्रम | Step-by-Step Vidhi
- पवित्रीकरण एवं आचमन | Purification & Achaman
- संकल्प – नाम, गोत्र और पाठ का उद्देश्य | Sankalp – name, gotra and purpose of the paath.
- गणेश पूजन एवं इष्ट देवता का ध्यान | Ganesh Puja & meditation on the deity
- ग्रंथ पूजन – पाठ से पहले ग्रंथ का पूजन (दुर्गा सप्तशती में कवच, अर्गला, कीलक) | Granth Puja – worship of the text (Kavach, Argala, Keelak for Durga Saptashati).
- मुख्य पाठ – सस्वर एवं शुद्ध उच्चारण के साथ | Main recitation – melodious and with correct pronunciation.
- पाठ समापन – क्षमा प्रार्थना एवं समर्पण | Conclusion – prayer for forgiveness and dedication.
- आरती एवं प्रसाद | Aarti & prasad
5. घर पर तैयारी | How to Prepare at Home
- स्थान – घर का स्वच्छ, शांत स्थान जहाँ पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठ सकें; बैठने के लिए आसन (ऊनी या कुश का) | Place – a clean, quiet spot at home where you can sit facing east or north, with an asan (woollen or kusha mat).
- पूजा हेतु | For the puja
डाउनलोड सामग्री सूची | Download List of samagri (Google Drive – List of Samagri) - Zoom हेतु – फ़ोन या लैपटॉप स्टैंड पर रखें, चार्जर साथ रखें, इंटरनेट जाँच लें और पूजा से 10 मिनट पहले जुड़ें। स्पीकर (वायरलेस हो तो बेहतर) का प्रयोग करें, ताकि परिवार के सभी सदस्य मंत्रोच्चार स्पष्ट सुन सकें | For Zoom – keep your phone or laptop on a stand with a charger, check the internet and join 10 minutes early. Use a speaker (preferably wireless) so that every family member can hear the mantras clearly.
- स्वयं – स्नान करके स्वच्छ वस्त्र पहनें; संकल्प हेतु परिवार के सदस्यों के नाम व गोत्र पहले से लिख लें | Yourself – bathe and wear clean clothes; write down family members' names and gotra for the sankalp beforehand.
- भगवान का चित्र – जिस देवता का पाठ है उनका चित्र या मूर्ति सामने रखें; लंबे पाठ हेतु आरामदायक आसन रखें | Deity's picture – keep a picture or idol of the deity of the paath in front; use a comfortable asan for long recitations.
6. नियम एवं सावधानियाँ | Do's & Don'ts
✔ करें | Do
- पाठ के समय घर में शांत वातावरण रखें | Keep the home calm during the paath.
- भगवान के चित्र के सामने दीपक जलाए रखें | Keep a diya lit before the deity's picture.
- एकाग्र होकर सुनें; जहाँ सहज हो साथ में दोहराएँ | Listen attentively and recite along where comfortable.
- पाठ पूरा होने तक संकल्प स्थान पर बने रहें | Stay in your place until the paath is complete.
✘ न करें | Don't
- पाठ के बीच TV, संगीत या शोर | TV, music or noise during the paath.
- पाठ के दिन तामसिक भोजन | Tamasic food on the paath day.
- पाठ अधूरा छोड़कर उठ जाना | Leaving the paath midway.
7. Frequently Asked Questions (FAQ) - अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
पाठ में कितना समय लगता है? - How long does the Paath take?
पाठ के अनुसार लगभग: हनुमान चालीसा / गणपति अथर्वशीर्ष 45–60 मिनट, विष्णु सहस्रनाम 1 घंटा, सुंदरकांड 2–3 घंटे और दुर्गा सप्तशती 3–4 घंटे।
Approximately: Hanuman Chalisa / Ganapati Atharvashirsha 45–60 min, Vishnu Sahasranam 1 hr, Sundarkand 2–3 hrs, Durga Saptashati 3–4 hrs.
क्या मुझे भी साथ में पाठ करना होगा? - Do I have to recite along?
आवश्यक नहीं। संपूर्ण पाठ पंडितजी करते हैं; आप श्रद्धा से सुनें या जहाँ सहज हो साथ में दोहराएँ। संकल्प एवं आरती में आपकी सहभागिता रहती है।
Not necessary. Panditji recites the full paath; you may listen or join in wherever comfortable. You take part in the sankalp and aarti.
पाठ किस दिन कराना शुभ है? - Which day is auspicious for the Paath?
सुंदरकांड व हनुमान चालीसा – मंगलवार / शनिवार; दुर्गा सप्तशती – नवरात्रि / शुक्रवार; विष्णु सहस्रनाम – गुरुवार / एकादशी; गणपति अथर्वशीर्ष – बुधवार / चतुर्थी। पंडितजी आपके लिए विशेष मुहूर्त भी सुझा सकते हैं।
Sundarkand & Hanuman Chalisa – Tue/Sat; Durga Saptashati – Navratri/Fri; Vishnu Sahasranam – Thu/Ekadashi; Ganapati Atharvashirsha – Wed/Chaturthi.
क्या पाठ एक से अधिक दिन तक कराया जा सकता है? - Can the Paath continue for several days?
हाँ, जैसे 9 दिन दुर्गा सप्तशती या 40 दिन हनुमान चालीसा। Send Enquiry में अपनी इच्छा लिखें, पंडितजी उसी अनुसार संकल्प कराएँगे।
Yes – for example 9 days of Durga Saptashati or 40 days of Hanuman Chalisa. Mention it in your enquiry.
क्या परिवार के सदस्य अलग-अलग स्थानों से जुड़ सकते हैं? - Can family members join from different places?
हाँ, एक ही Zoom लिंक से परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों या देशों से एक साथ जुड़ सकते हैं।
Yes, family members can join together from different cities or countries using the same Zoom link.
क्या पाठ के साथ हवन भी होता है? - Is a Hawan included with the Paath?
सामान्य पाठ संकल्प, पाठ और आरती के साथ पूर्ण होता है। पाठ के बाद हवन (जैसे दुर्गा सप्तशती के बाद चंडी हवन) अलग से जोड़ा जा सकता है – इससे अनुष्ठान को पूर्णता मिलती है।
A regular paath is complete with sankalp, recitation and aarti. A hawan after the paath (for example Chandi Hawan after Durga Saptashati) can be added to complete the ritual.
पाठ किस भाषा में होता है? - In which language is the Paath recited?
पाठ मूल ग्रंथ की भाषा में होता है – सुंदरकांड व हनुमान चालीसा अवधी में, दुर्गा सप्तशती, विष्णु सहस्रनाम व गणपति अथर्वशीर्ष संस्कृत में। पंडितजी आवश्यकतानुसार हिंदी में भावार्थ भी बताते हैं।
In the original language of the text – Sundarkand and Hanuman Chalisa in Awadhi; Durga Saptashati, Vishnu Sahasranam and Ganapati Atharvashirsha in Sanskrit. Panditji can explain the meaning in Hindi.
पाठ के बाद घर पर क्या करें? - What should I do at home after the Paath?
पाठ के बाद प्रसाद परिवार में बाँटें और संभव हो तो कुछ दिन तक प्रतिदिन दीपक जलाएँ। पंडितजी पाठ के अंत में आपके लिए सरल नियम भी बताते हैं।
Share the prasad with the family and, if possible, light a diya daily for a few days. Panditji also shares simple guidelines at the end of the paath.
8. पूजा के बाद | After the Puja
- प्रसाद परिवार और पड़ोसियों में बाँटें | Share the prasad with family and neighbours.
- यदि घर में ग्रंथ है तो उसे लाल या पीले वस्त्र में लपेटकर ऊँचे, स्वच्छ स्थान पर रखें | If you have the text at home, wrap it in red or yellow cloth and keep it in a clean, raised place.
- संभव हो तो सप्ताह में एक दिन स्वयं पाठ (जैसे मंगलवार को हनुमान चालीसा) का नियम बनाएँ | If possible, make a weekly habit of reciting yourself (e.g. Hanuman Chalisa on Tuesdays).
गायत्री मंत्र जापGayatri Mantra Jaap
बुद्धि, तेज और आत्मिक उन्नति के लिए | For intellect, radiance and spiritual growth
- शुद्ध उच्चारण से मंत्र जाप
- आपकी जाप संख्या का संकल्प
- विद्यार्थियों हेतु विशेष
ग्रह शांति जापGrah Shanti Jaap
किसी विशेष ग्रह के अशुभ प्रभाव की शांति | Pacifies the ill effects of a particular planet
- कुंडली अनुसार ग्रह का चयन
- संबंधित ग्रह के बीज मंत्र का जाप
- आपके नाम व गोत्र से संकल्प
मंगल दोष (मांगलिक) शांति जापMangal Dosh Shanti Jaap
विवाह में विलंब व मांगलिक दोष की शांति | Pacifies Manglik dosh and delays in marriage
- मंगल ग्रह के मंत्र का जाप
- हनुमान पूजन सहित
- विवाह योग हेतु विशेष संकल्प
महामृत्युंजय जापMaha Mrityunjay JaapMost Popular
गंभीर रोग, संकट और अकाल भय से रक्षा | Protection from serious illness, crisis and fear of untimely death
- शुद्ध उच्चारण से मंत्र जाप
- आपकी जाप संख्या का संकल्प
- पूर्ण होने पर सूचना एवं आशीर्वाद
काल सर्प दोष शांति जापKaal Sarp Dosh Shanti JaapMost Popular
राहु-केतु जनित काल सर्प दोष का निवारण | Remedy for Kaal Sarp Dosh caused by Rahu-Ketu
- राहु-केतु मंत्र जाप
- नाग देवता पूजन
- आपके नाम व गोत्र से संकल्प
✦ सभी सेवाएँ Live Zoom पर • शुभ मुहूर्त एवं सामग्री मार्गदर्शन पहले से दिया जाएगा ✦
1. जाप एक परिचय | Introduction to Jaap
मंत्र जाप वैदिक साधना का मूल है – "जपात् सिद्धिः", अर्थात् जाप से सिद्धि प्राप्त होती है। निश्चित संख्या में, शुद्ध उच्चारण और संकल्प के साथ किया गया जाप ग्रह दोषों की शांति और मनोकामना पूर्ति के लिए अत्यंत प्रभावी माना गया है।
Mantra jaap is the root of Vedic sadhana – "Japat Siddhih", success comes through chanting. Jaap done a fixed number of times, with correct pronunciation and sankalp, is considered very effective for pacifying planetary doshas and fulfilling wishes.
2. हमारे जाप और उनका महत्व | Our Jaaps & Their Significance
- महामृत्युंजय जाप – "ॐ त्र्यम्बकं यजामहे…" मंत्र का जाप। गंभीर बीमारी, ऑपरेशन, अकाल मृत्यु का भय या मारकेश दशा में; सवा लाख जाप पूर्ण अनुष्ठान माना जाता है, परिस्थिति अनुसार 11,000 या 21,000 भी।Maha Mrityunjay Jaap – chanting of "Om Tryambakam Yajamahe…". For serious illness, surgery, fear of untimely death or Marakesh dasha; 1,25,000 is a complete anusthan, 11,000 or 21,000 as needed.
- गायत्री मंत्र जाप – "ॐ भूर्भुवः स्वः…" – वेदों का सार माना गया मंत्र। बुद्धि, तेज, आत्मबल और सकारात्मक सोच के लिए; 24,000 जाप का संकल्प प्रचलित है।Gayatri Mantra Jaap – "Om Bhur Bhuvah Svah…", the essence of the Vedas. For intellect, radiance, self-confidence and positive thinking; a sankalp of 24,000 is common.
- ग्रह शांति जाप – कुंडली में पीड़ित ग्रह के वैदिक / बीज मंत्र का शास्त्रों में निर्धारित संख्या में जाप (जैसे शनि – 23,000, राहु – 18,000)।Grah Shanti Jaap – chanting the Vedic / beej mantra of the afflicted planet the prescribed number of times (e.g. Shani – 23,000, Rahu – 18,000).
- काल सर्प दोष शांति जाप – जब सभी ग्रह राहु और केतु के बीच हों। बार-बार रुकावट, मानसिक अशांति, विवाह या संतान में विलंब में राहु-केतु मंत्र जाप एवं नाग पूजन।Kaal Sarp Dosh Shanti Jaap – when all planets lie between Rahu and Ketu. For repeated obstacles, unrest or delays in marriage or children: Rahu-Ketu mantra jaap and Naag puja.
- मंगल दोष (मांगलिक) शांति जाप – कुंडली के 1, 4, 7, 8 या 12वें भाव में मंगल होने पर। विवाह में विलंब या दांपत्य तनाव की शांति हेतु मंगल मंत्र जाप एवं हनुमान पूजन।Mangal Dosh Shanti Jaap – when Mars is in the 1st, 4th, 7th, 8th or 12th house. For delays in marriage or marital stress: Mangal mantra jaap with Hanuman puja.
3. कब कराएँ | Best Time & Muhurat
- महामृत्युंजय जाप – सोमवार से आरंभ; श्रावण मास, प्रदोष एवं शिवरात्रि विशेष | Maha Mrityunjay – begin on a Monday; Shravan, Pradosh and Shivratri are special.
- गायत्री मंत्र जाप – रविवार या गुरुवार से आरंभ; प्रातः ब्रह्म मुहूर्त श्रेष्ठ | Gayatri – begin on a Sunday or Thursday; early morning Brahma Muhurat is best.
- ग्रह शांति जाप – संबंधित ग्रह के वार से आरंभ (जैसे शनि – शनिवार, गुरु – गुरुवार) | Grah Shanti – begin on the planet's weekday (e.g. Shani – Saturday, Guru – Thursday).
- काल सर्प दोष शांति – नाग पंचमी, अमावस्या या सोमवार | Kaal Sarp Dosh – Naag Panchami, Amavasya or Monday.
- मंगल दोष शांति – मंगलवार से आरंभ | Mangal Dosh – begin on a Tuesday.
जाप का आरंभ और पूर्णाहुति दोनों शुभ मुहूर्त में किए जाते हैं; पंडितजी जाप संख्या के अनुसार अवधि तय करते हैं।
Both the start and the completion are done in an auspicious muhurat; Panditji plans the duration according to the count.
4. जाप का क्रम | Step-by-Step Vidhi
- संकल्प – नाम, गोत्र, जाप संख्या और उद्देश्य (Live) | Sankalp – name, gotra, count and purpose (Live).
- गणेश पूजन, कलश स्थापना एवं देवता पूजन | Ganesh Puja, Kalash Sthapana & deity puja
- न्यास एवं ध्यान – मंत्र के ऋषि, छंद व देवता का स्मरण | Nyas & Dhyan – remembering the mantra's rishi, metre and deity.
- मंत्र जाप – निर्धारित संख्या में, माला द्वारा गणना सहित | Mantra jaap – the set count, counted on a mala.
- दशांश हवन (यदि पैकेज में शामिल) – जाप संख्या का दसवाँ भाग आहुति | Dashansh Hawan (if in package) – offerings of one-tenth of the count.
- पूर्णाहुति, आरती एवं आशीर्वाद (Live) | Purnahuti, aarti & blessings (Live).
5. घर पर तैयारी | How to Prepare at Home
- स्थान – घर का स्वच्छ, शांत स्थान जहाँ पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठ सकें; बैठने के लिए आसन (ऊनी या कुश का) | Place – a clean, quiet spot at home where you can sit facing east or north, with an asan (woollen or kusha mat).
- पूजा हेतु | For the puja
डाउनलोड सामग्री सूची | Download List of samagri (Google Drive – List of Samagri) - Zoom हेतु – फ़ोन या लैपटॉप स्टैंड पर रखें, चार्जर साथ रखें, इंटरनेट जाँच लें और पूजा से 10 मिनट पहले जुड़ें। स्पीकर (वायरलेस हो तो बेहतर) का प्रयोग करें, ताकि परिवार के सभी सदस्य मंत्रोच्चार स्पष्ट सुन सकें | For Zoom – keep your phone or laptop on a stand with a charger, check the internet and join 10 minutes early. Use a speaker (preferably wireless) so that every family member can hear the mantras clearly.
- स्वयं – स्नान करके स्वच्छ वस्त्र पहनें; संकल्प हेतु परिवार के सदस्यों के नाम व गोत्र पहले से लिख लें | Yourself – bathe and wear clean clothes; write down family members' names and gotra for the sankalp beforehand.
- माला – यदि स्वयं भी जाप करना चाहें तो रुद्राक्ष (महामृत्युंजय) या तुलसी / स्फटिक माला रखें | Mala – if you wish to chant too, keep a Rudraksha (Mahamrityunjay) or Tulsi / Sphatik mala.
6. नियम एवं सावधानियाँ | Do's & Don'ts
✔ करें | Do
- जाप की पूरी अवधि में सात्विक आहार रखें | Keep a sattvic diet for the whole jaap period.
- प्रतिदिन घर में दीपक जलाएँ | Light a diya at home every day.
- संयमित दिनचर्या और शांत मन रखें | Keep a disciplined routine and a calm mind.
- संभव हो तो स्वयं भी प्रतिदिन एक माला जाप करें | If possible, chant one mala daily yourself.
✘ न करें | Don't
- जाप की अवधि में मांस, मदिरा एवं नशा | Meat, alcohol or intoxicants during the jaap period.
- क्रोध, विवाद या कटु वचन | Anger, quarrels or harsh words.
- संकल्प लेने के बाद बीच में नियम तोड़ना | Breaking the rules midway after the sankalp.
7. Frequently Asked Questions (FAQ) - अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
जाप संख्या कैसे तय होती है? - How is the number of jaap decided?
पैकेज मूल्य प्रति 1000 जाप के आधार पर है। सामान्यतः 11,000, 21,000, 51,000 या सवा लाख (1,25,000) जाप का संकल्प लिया जाता है; पंडितजी आपकी कुंडली व उद्देश्य अनुसार उचित संख्या सुझाते हैं।
Pricing is per 1,000 jaap. Common sankalps are 11,000, 21,000, 51,000 or 1,25,000; Panditji suggests the right count for your purpose.
इतने जाप में कितने दिन लगते हैं? - How many days does it take?
यह जाप संख्या और पंडितों की संख्या पर निर्भर है। बड़े संकल्प में अनेक पंडित मिलकर जाप करते हैं ताकि वह शुभ मुहूर्त में पूर्ण हो।
It depends on the count and the number of pandits. For large sankalps several pandits recite together so it completes within the muhurat.
क्या पूरे जाप के समय Zoom पर रहना होगा? - Do I need to stay on Zoom throughout?
नहीं। संकल्प और पूर्णाहुति के समय Live जुड़ना पर्याप्त है। बीच की अवधि में जाप की प्रगति की जानकारी WhatsApp पर ली जा सकती है।
No. Joining live for the sankalp and the completion is enough; progress updates can be taken on WhatsApp.
दशांश हवन क्या है? - What is Dashansh Hawan?
जाप संख्या के दसवें भाग के बराबर आहुति देकर जाप को पूर्णता दी जाती है। शास्त्रों में इसे जाप का आवश्यक अंग माना गया है; इसे पैकेज में अलग से जोड़ा जा सकता है।
An offering of one-tenth of the jaap count into the sacred fire to complete the jaap. It can be added to your package.
क्या कुंडली दिखाना आवश्यक है? - Is a horoscope required?
ग्रह शांति, काल सर्प दोष और मंगल दोष जाप के लिए जन्म तिथि, समय व स्थान भेजें ताकि सही मंत्र और संख्या तय हो सके। महामृत्युंजय और गायत्री जाप के लिए आवश्यक नहीं।
For Grah Shanti, Kaal Sarp and Mangal Dosh, please share birth date, time and place. Not needed for Mahamrityunjay or Gayatri jaap.
मुझे अपना गोत्र नहीं पता, क्या करें? - I don't know my gotra – what should I do?
परंपरा के अनुसार गोत्र ज्ञात न होने पर "कश्यप" गोत्र से संकल्प लिया जाता है।
As per tradition, Kashyap gotra is used when the gotra is not known.
महामृत्युंजय जाप और महामृत्युंजय हवन में क्या अंतर है? - What is the difference between Mahamrityunjay Jaap and Hawan?
जाप में मंत्र का निर्धारित संख्या में उच्चारण होता है, जो संख्या के अनुसार कई दिनों तक चल सकता है। हवन एक ही दिन में मंत्रों के साथ अग्नि में आहुति देकर किया जाता है। गंभीर परिस्थिति में दोनों को साथ कराना श्रेष्ठ माना जाता है।
Jaap is the recitation of the mantra a fixed number of times and may run over several days. Hawan is done in one day with offerings into the sacred fire. In serious situations, both together are considered best.
जाप के दिनों में घर पर क्या नियम रखें? - What should we follow at home during the jaap?
इन दिनों सात्विक भोजन रखें, प्रतिदिन घर में दीपक जलाएँ और संभव हो तो स्वयं भी एक माला (108 बार) मंत्र जाप करें। इससे संकल्प में आपकी सहभागिता और गहरी होती है।
Keep to sattvic food, light a diya daily and, if possible, chant one mala (108 times) yourself. It deepens your participation in the sankalp.
8. पूजा के बाद | After the Puja
- पूर्णाहुति के बाद यथाशक्ति अन्न या वस्त्र किसी स्थानीय पंडितजी या मंदिर में अर्पित करें | After completion, offer food or clothes to a local Panditji or temple, as you are able.
- पंडितजी द्वारा बताए उपाय (जैसे व्रत, सेवा या नियमित मंत्र) कुछ समय तक जारी रखें | Continue the remedies Panditji suggests (fasting, seva or daily mantra) for some time.
- प्रतिदिन कम से कम 11 बार उसी मंत्र का जाप करते रहें | Keep chanting the same mantra at least 11 times daily.
तर्पणTarpan
पितरों को जल अर्पण – पितृ तृप्ति के लिए | Water offering to the ancestors – for their peace
- जल, तिल व कुश से तर्पण
- पितरों के नाम व गोत्र से संकल्प
- पितृपक्ष में विशेष फलदायी
पितृपक्ष श्राद्धPitru Paksha Shraddh
पितृपक्ष में तिथि अनुसार श्राद्ध एवं पिंडदान | Shraddh and pind daan on the tithi during Pitru Paksha
- पितरों की तिथि अनुसार श्राद्ध
- पिंडदान एवं तर्पण
- पितरों के नाम व गोत्र से संकल्प
त्रिपिंडी श्राद्धTripindi Shradh
पितृ दोष निवारण के लिए | For removal of Pitru Dosh
- तीन पीढ़ियों के पितरों का पिंडदान
- पितृ दोष निवारण संकल्प
- ब्राह्मण भोजन मार्गदर्शन
वार्षिक श्राद्ध (बरसी)Varshik Shraddh (Barsi)
दिवंगत परिजन की पुण्यतिथि पर श्राद्ध कर्म | Shraddh rites on the death anniversary of a loved one
- पुण्यतिथि पर विधिवत श्राद्ध
- पिंडदान एवं तर्पण
- दिवंगत परिजन के नाम से संकल्प
नारायण बलिNarayan Bali
अकाल मृत्यु वाले पितरों की शांति एवं मोक्ष हेतु | For peace and moksha of ancestors who died untimely
- विष्णु पूजन एवं नारायण बलि विधि
- अकाल मृत्यु दोष निवारण
- पितरों की शांति हेतु संकल्प
✦ सभी सेवाएँ Live Zoom पर • शुभ मुहूर्त एवं सामग्री मार्गदर्शन पहले से दिया जाएगा ✦
1. श्राद्ध एवं पितृपक्ष | Shraddh & Pitru Paksha
शास्त्रों में "श्रद्धया यत् क्रियते तत् श्राद्धम्" – जो श्रद्धा से किया जाए, वही श्राद्ध है। पितृपक्ष (भाद्रपद पूर्णिमा से आश्विन अमावस्या) के 16 दिन पूर्वजों को स्मरण करने और उन्हें तृप्त करने के लिए समर्पित हैं। मान्यता है कि पितरों के प्रसन्न होने से परिवार में सुख, संतान-सुख और उन्नति आती है।
The scriptures say "Shraddhaya yat kriyate tat shraddham" – what is done with faith is Shraddh. The 16 days of Pitru Paksha (Bhadrapada Purnima to Ashwin Amavasya) are dedicated to remembering and satisfying our ancestors. It is believed that their blessings bring happiness, children and progress to the family.
2. हमारी श्राद्ध सेवाएँ और उनका महत्व | Our Shraddh Services & Their Significance
- तर्पण – जल, काले तिल, कुश और जौ से पितरों को जल अर्पण; पितृपक्ष, अमावस्या एवं संक्रांति पर। पितृ-सेवा का सबसे सरल और नियमित रूप।Tarpan – offering water with black sesame, kusha and barley to the ancestors; on Pitru Paksha, Amavasya and Sankranti. The simplest regular form of ancestor worship.
- पितृपक्ष श्राद्ध – पितृपक्ष में दिवंगत परिजन की तिथि पर श्राद्ध, पिंडदान और तर्पण; तिथि ज्ञात न हो तो सर्वपितृ अमावस्या।Pitru Paksha Shraddh – shraddh, pind daan and tarpan on the departed's tithi in Pitru Paksha; if unknown, on Sarva Pitru Amavasya.
- वार्षिक श्राद्ध (बरसी) – पंचांग की तिथि अनुसार प्रतिवर्ष पुण्यतिथि पर; पहली बरसी का विशेष महत्व।Varshik Shraddh (Barsi) – every year on the death anniversary as per the Hindu calendar; the first barsi is especially important.
- त्रिपिंडी श्राद्ध – जब तीन पीढ़ियों तक किसी पितर का श्राद्ध लंबे समय से न हुआ हो, या पितृ दोष के लक्षण दिखें; तीन पिंडों द्वारा पितरों की तृप्ति।Tripindi Shraddh – when shraddh of ancestors up to three generations has long been missed, or signs of pitru dosh appear; three pinds satisfy the ancestors.
- नारायण बलि – अकाल मृत्यु (दुर्घटना, जल में डूबना आदि) प्राप्त आत्मा की शांति एवं सद्गति हेतु भगवान नारायण की विशेष विधि।Narayan Bali – a special ritual of Lord Narayan for the peace and liberation of a soul that met an untimely death (accident, drowning, etc.).
विदेश में रहने वाले परिवार भी Live Zoom पर संकल्प लेकर अपने पितरों का श्राद्ध करा सकते हैं।
Families living abroad can also perform their ancestors' shraddh by taking the sankalp live on Zoom.
3. कब कराएँ | Best Time & Muhurat
- तर्पण – पितृपक्ष के प्रत्येक दिन, हर अमावस्या एवं संक्रांति | Tarpan – every day of Pitru Paksha, every Amavasya and Sankranti.
- पितृपक्ष श्राद्ध – दिवंगत की तिथि पर; तिथि ज्ञात न हो तो सर्वपितृ अमावस्या | Pitru Paksha Shraddh – on the departed's tithi; if unknown, Sarva Pitru Amavasya.
- वार्षिक श्राद्ध – पंचांग अनुसार पुण्यतिथि पर | Varshik Shraddh – on the death anniversary as per the panchang.
- त्रिपिंडी श्राद्ध एवं नारायण बलि – पितृपक्ष या पंडितजी द्वारा निकाले गए शुभ मुहूर्त में | Tripindi & Narayan Bali – in Pitru Paksha or an auspicious muhurat set by Panditji.
श्राद्ध दोपहर के समय (कुतुप काल – लगभग 11:30 से 12:30 बजे) में श्रेष्ठ माना गया है; रात्रि में श्राद्ध नहीं किया जाता।
Shraddh is best done around midday (Kutup Kaal – about 11:30 am to 12:30 pm); it is not done at night.
4. श्राद्ध का क्रम | Step-by-Step Vidhi
- पवित्रीकरण – स्नान, आचमन एवं कुश धारण | Purification – bath, achaman and wearing kusha.
- संकल्प – दिवंगत परिजन का नाम, गोत्र और संबंध | Sankalp – name, gotra and relation of the departed.
- पितृ आवाहन – दक्षिण दिशा की ओर मुख करके | Invoking the ancestors – facing south.
- तर्पण – जल, काले तिल, कुश व जौ से | Tarpan – with water, black sesame, kusha and barley.
- पिंडदान – चावल / जौ के पिंड अर्पण | Pind Daan – offering rice / barley pinds.
- पंचबलि – गाय, कौवे, श्वान, देवता और चींटियों हेतु भोजन का अंश | Panchbali – portions of food for the cow, crow, dog, deities and ants.
- ब्राह्मण भोजन एवं क्षमा प्रार्थना | Brahmin bhojan & prayer for forgiveness
5. घर पर तैयारी | How to Prepare at Home
- स्थान – घर का स्वच्छ स्थान जहाँ दक्षिण दिशा की ओर मुख करके बैठ सकें; बैठने के लिए आसन | Place – a clean spot at home where you can sit facing south, with an asan.
- पूजा हेतु | For the puja
डाउनलोड सामग्री सूची | Download List of samagri (Google Drive – List of Samagri) - Zoom हेतु – फ़ोन या लैपटॉप स्टैंड पर रखें, चार्जर साथ रखें, इंटरनेट जाँच लें और पूजा से 10 मिनट पहले जुड़ें। स्पीकर (वायरलेस हो तो बेहतर) का प्रयोग करें, ताकि परिवार के सभी सदस्य मंत्रोच्चार स्पष्ट सुन सकें | For Zoom – keep your phone or laptop on a stand with a charger, check the internet and join 10 minutes early. Use a speaker (preferably wireless) so that every family member can hear the mantras clearly.
- स्वयं – स्नान करके स्वच्छ वस्त्र पहनें; संकल्प हेतु परिवार के सदस्यों के नाम व गोत्र पहले से लिख लें | Yourself – bathe and wear clean clothes; write down family members' names and gotra for the sankalp beforehand.
- श्राद्ध हेतु विशेष – काले तिल, कुश, जौ, सफ़ेद फूल, दिवंगत परिजन का चित्र और सात्विक भोजन (जैसे खीर-पूरी) | Special for Shraddh – black sesame, kusha, barley, white flowers, a photo of the departed and sattvic food (e.g. kheer-puri).
6. नियम एवं सावधानियाँ | Do's & Don'ts
✔ करें | Do
- श्राद्ध के दिन सात्विक भोजन बनाएँ | Cook sattvic food on the shraddh day.
- पितरों का श्रद्धापूर्वक स्मरण करें | Remember the ancestors with devotion.
- यथाशक्ति अन्न व वस्त्र किसी ब्राह्मण या ज़रूरतमंद को अर्पित करें | Offer food and clothes to a Brahmin or someone in need, as you are able.
- पंचबलि हेतु भोजन का अंश अवश्य निकालें | Always set aside portions of food for panchbali.
✘ न करें | Don't
- लहसुन, प्याज, मांस एवं मदिरा | Garlic, onion, meat or alcohol.
- परंपरा अनुसार श्राद्ध के दिन बाल या नाखून काटना | By tradition, cutting hair or nails on the shraddh day.
- उत्सव, नए कार्य का आरंभ या बड़ी ख़रीदारी | Celebrations, starting new ventures or big purchases.
- भोजन में लोहे के बर्तनों का प्रयोग | Using iron utensils for the food.
7. Frequently Asked Questions (FAQ) - अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
श्राद्ध किस तिथि को करना चाहिए? - On which date should Shraddh be done?
दिवंगत परिजन की मृत्यु तिथि (पंचांग अनुसार) पर; पितृपक्ष में उसी तिथि को। तिथि ज्ञात न हो तो सर्वपितृ अमावस्या को श्राद्ध किया जाता है।
On the tithi of passing as per the Hindu calendar; in Pitru Paksha, on the same tithi. If unknown, on Sarva Pitru Amavasya.
क्या ऑनलाइन श्राद्ध कराया जा सकता है? - Can Shraddh be done online?
श्राद्ध का मूल श्रद्धा और संकल्प है। पंडितजी विधिवत पिंडदान व तर्पण करते हैं और आप Live जुड़कर स्वयं संकल्प लेते हैं – दूर रहने वाले परिवारों के लिए यह एक सुविधाजनक मार्ग है।
The essence of shraddh is faith and sankalp. Panditji performs the rituals while you take the sankalp live – a convenient way for families living far away.
श्राद्ध कौन कर सकता है? - Who can perform the Shraddh?
परंपरा अनुसार पुत्र, पौत्र या परिवार का कोई सदस्य संकल्प लेता है। आवश्यकता होने पर पुत्री, पत्नी या अन्य निकट परिजन भी संकल्प ले सकते हैं।
Traditionally a son or grandson; if needed, a daughter, spouse or another close family member may take the sankalp.
घर पर क्या तैयारी करनी होगी? - What preparation is needed at home?
स्वच्छ स्थान, दीपक, जल, काले तिल, कुश (उपलब्ध हो तो) और सात्विक भोजन। पूरी सूची बुकिंग के बाद भेजी जाती है।
A clean space, diya, water, black sesame, kusha grass (if available) and sattvic food. The full list is shared after booking.
त्रिपिंडी श्राद्ध और नारायण बलि में क्या अंतर है? - What is the difference between Tripindi Shraddh and Narayan Bali?
त्रिपिंडी श्राद्ध तीन पीढ़ियों के अतृप्त पितरों की शांति और पितृ दोष निवारण हेतु है, जबकि नारायण बलि विशेष रूप से अकाल मृत्यु प्राप्त आत्मा की सद्गति के लिए की जाती है।
Tripindi is for unsatisfied ancestors of three generations (pitru dosh); Narayan Bali is specifically for a soul that met an untimely death.
श्राद्ध के दिन किन बातों का ध्यान रखें? - What should be avoided on the Shraddh day?
सात्विक भोजन बनाएँ – लहसुन, प्याज, मांस व मदिरा वर्जित हैं। नए कार्य का आरंभ टालें, और परंपरा अनुसार गाय, कौवे व श्वान के लिए भोजन का अंश निकालें।
Cook sattvic food – no garlic, onion, meat or alcohol. Avoid starting new ventures, and set aside food for the cow, crow and dog as per tradition.
क्या पितृपक्ष के अलावा भी श्राद्ध किया जा सकता है? - Can Shraddh be done outside Pitru Paksha?
हाँ। वार्षिक श्राद्ध पुण्यतिथि पर, तर्पण हर अमावस्या पर, तथा त्रिपिंडी श्राद्ध, नारायण बलि व गया श्राद्ध वर्ष में किसी भी शुभ मुहूर्त में कराए जा सकते हैं।
Yes. Annual shraddh is done on the death anniversary, tarpan on any Amavasya, and Tripindi, Narayan Bali and Gaya Shraddh on any auspicious muhurat during the year.
पितृ दोष के क्या लक्षण माने जाते हैं? - What are considered signs of Pitru Dosh?
मान्यता है कि संतान प्राप्ति में बाधा, कार्यों में बार-बार रुकावट, परिवार में लगातार कलह या स्वप्न में पितरों का दिखना पितृ दोष के संकेत हो सकते हैं। पंडितजी कुंडली देखकर इसकी पुष्टि और उपाय बताते हैं।
Traditionally, delays in having children, repeated obstacles, ongoing family discord or ancestors appearing in dreams are seen as signs. Panditji can confirm from the horoscope and suggest remedies.
8. पूजा के बाद | After the Puja
- गाय, कौवे और श्वान को भोजन कराएँ; किसी ज़रूरतमंद को भी भोजन कराएँ | Feed the cow, crow and dog; also feed someone in need.
- दिवंगत परिजन के चित्र के सामने दीपक जलाकर प्रार्थना करें | Light a diya before the photo of the departed and pray.
- पितरों का आशीर्वाद मानकर परिवार साथ बैठकर भोजन करें | Eat together as a family, as the ancestors' blessing.
- हर अमावस्या पर जल व तिल से तर्पण का नियम बनाया जा सकता है | You may make a habit of tarpan with water and sesame on every Amavasya.
श्री रामचरितमानस महायज्ञAkhand / Navahn
अखंड या नौ दिवसीय मानस पाठ एवं यज्ञ | Akhand or 9-day Manas paath with yagya
- अखंड (24 घंटे) या 9 दिवसीय पाठ
- अनेक पंडितों द्वारा सस्वर पाठ
- पूर्णाहुति हवन एवं भंडारा मार्गदर्शन
शतचंडी महायज्ञShatchandi Mahayagya
दुर्गा सप्तशती के 100 पाठ सहित महायज्ञ | Mahayagya with 100 recitations of Durga Saptashati
- दुर्गा सप्तशती के 100 पाठ
- दशांश हवन एवं कन्या पूजन
- विशेष मनोकामना हेतु संकल्प
रुद्र महायज्ञRudra Mahayagya
रुद्राष्टाध्यायी से भगवान शिव का महायज्ञ | Mahayagya of Lord Shiva with Rudrashtadhyayi
- रुद्राष्टाध्यायी पाठ एवं रुद्राभिषेक
- रुद्र मंत्रों से हवन
- परिवार व व्यवसाय हेतु संकल्प
गायत्री महायज्ञGayatri Mahayagya
सामूहिक गायत्री मंत्र जाप एवं यज्ञ | Group Gayatri mantra jaap with yagya
- 24,000 या सवा लाख गायत्री जाप
- दशांश हवन
- सामूहिक / पारिवारिक संकल्प
महामृत्युंजय यज्ञMahamrityunjay Yagya
सवा लाख जाप सहित महामृत्युंजय यज्ञ | Mahamrityunjay yagya with 1,25,000 jaap
- सवा लाख महामृत्युंजय जाप
- दशांश हवन एवं रुद्राभिषेक
- रोग-मुक्ति व दीर्घायु हेतु संकल्प
गया श्राद्धGaya Shradh
गयाजी में पिंडदान – पितरों के मोक्ष हेतु | Pind daan at Gayaji – for the ancestors' moksha
- गयाजी में विधिवत पिंडदान
- फल्गु तट पर तर्पण
- Live जुड़कर स्वयं संकल्प
✦ सभी सेवाएँ Live Zoom पर • शुभ मुहूर्त एवं सामग्री मार्गदर्शन पहले से दिया जाएगा ✦
1. अनुष्ठान एक परिचय | Introduction to Anusthan
अनुष्ठान एक विशेष संकल्प के साथ, निश्चित अवधि और विधि से किया जाने वाला बड़ा धार्मिक आयोजन है। इसमें अनेक पंडितजी मिलकर पाठ, जाप और यज्ञ करते हैं। महायज्ञ परिवार, व्यवसाय या समाज के कल्याण के लिए किए जाते हैं और इनका फल अत्यंत व्यापक माना गया है।
An Anusthan is a large religious ceremony performed with a special sankalp, over a fixed period and vidhi. Several pandits together perform paath, jaap and yagya. Mahayagyas are done for the welfare of the family, business or society, and their merit is considered far-reaching.
2. हमारे अनुष्ठान और उनका महत्व | Our Anusthans & Their Significance
- श्री रामचरितमानस महायज्ञ – अखंड (24 घंटे निरंतर) या नवाह्न (9 दिन) मानस पाठ, अनेक पंडितों द्वारा सस्वर। घर में सुख-शांति, मर्यादा और पारिवारिक एकता के लिए।Shri Ramcharitmanas Mahayagya – Akhand (24 hours non-stop) or Navahn (9 days) Manas paath by several pandits. For peace, values and family unity.
- शतचंडी महायज्ञ – दुर्गा सप्तशती के 100 पाठ, दशांश हवन, कन्या पूजन एवं ब्राह्मण भोजन सहित। बड़ी बाधाओं, शत्रु भय या व्यवसाय संकट के निवारण हेतु।Shatchandi Mahayagya – 100 recitations of Durga Saptashati with Dashansh Hawan, Kanya Pujan and Brahmin Bhojan. For removing major obstacles, enemies or business crises.
- रुद्र महायज्ञ – शुक्ल यजुर्वेद की रुद्राष्टाध्यायी से रुद्राभिषेक और हवन; लघुरुद्र, महारुद्र एवं अतिरुद्र जैसे स्वरूप। परिवार, व्यवसाय और लोक-कल्याण हेतु।Rudra Mahayagya – Rudrabhishek and hawan with the Rudrashtadhyayi of the Shukla Yajurveda, in forms like Laghurudra, Maharudra and Atirudra. For family, business and public welfare.
- गायत्री महायज्ञ – सामूहिक गायत्री मंत्र जाप (24,000 या सवा लाख) एवं हवन। विद्या, सद्बुद्धि और वातावरण की शुद्धि हेतु; विद्यालय, संस्था, मंदिर या समाज के लिए उत्तम।Gayatri Mahayagya – group Gayatri jaap (24,000 or 1,25,000) with hawan. For learning, wisdom and a pure atmosphere; ideal for schools, institutions, temples or communities.
- महामृत्युंजय यज्ञ – सवा लाख महामृत्युंजय जाप, दशांश हवन एवं रुद्राभिषेक। गंभीर रोग, संकट या परिवार की रक्षा हेतु पूर्ण अनुष्ठान।Mahamrityunjay Yagya – 1,25,000 Mahamrityunjay jaap with Dashansh Hawan and Rudrabhishek. A complete anusthan for serious illness, crisis or family protection.
- गया श्राद्ध – बिहार के गयाजी में फल्गु नदी तट एवं विष्णुपद मंदिर में पिंडदान। मान्यता है कि गया में किया गया पिंडदान पितरों को मोक्ष प्रदान करता है।Gaya Shraddh – pind daan at Gayaji, Bihar, on the banks of the Falgu river and at the Vishnupad temple. It is believed that pind daan at Gaya grants moksha to the ancestors.
3. कब कराएँ | Best Time & Muhurat
- श्री रामचरितमानस महायज्ञ – रामनवमी, विवाह, गृह प्रवेश या पुण्यतिथि; नवाह्न प्रायः नवरात्रि में | Ramcharitmanas – Ram Navami, weddings, griha pravesh or death anniversaries; Navahn usually in Navratri.
- शतचंडी महायज्ञ – चैत्र व शारदीय नवरात्रि सर्वश्रेष्ठ | Shatchandi – Chaitra & Sharadiya Navratri are best.
- रुद्र महायज्ञ – श्रावण मास, महाशिवरात्रि एवं सोमवार | Rudra – Shravan, Mahashivratri and Mondays.
- गायत्री महायज्ञ – गायत्री जयंती, संस्था या विद्यालय के वार्षिक आयोजन | Gayatri – Gayatri Jayanti, annual events of institutions or schools.
- महामृत्युंजय यज्ञ – सोमवार से आरंभ; संकट में निकटतम शुभ मुहूर्त | Mahamrityunjay – begin on a Monday; in a crisis, the nearest muhurat.
- गया श्राद्ध – पितृपक्ष में सर्वश्रेष्ठ; अन्य शुभ तिथियों पर भी | Gaya Shraddh – best in Pitru Paksha; also on other auspicious dates.
बड़े अनुष्ठानों में अनेक पंडितों और सामग्री की व्यवस्था होती है, इसलिए मुहूर्त 2–3 सप्ताह पहले तय करना उचित रहता है।
Large anusthans need several pandits and samagri, so it is best to fix the muhurat 2–3 weeks in advance.
4. अनुष्ठान का क्रम | Step-by-Step Vidhi
- प्रथम दिवस संकल्प – यजमान / सभी सहभागी परिवारों के नाम व गोत्र से (Live) | Day-one sankalp – with the names and gotra of the yajman / all families (Live).
- गणेश पूजन, कलश स्थापना, नवग्रह एवं मंडल पूजन | Ganesh Puja, Kalash Sthapana, Navgraha & Mandal Puja
- अखंड दीप प्रज्वलन | Lighting the Akhand Deep
- मुख्य अनुष्ठान – प्रतिदिन निर्धारित पाठ / जाप / अभिषेक, अनेक पंडितों द्वारा | Main anusthan – daily paath / jaap / abhishek by several pandits.
- दैनिक आरती – प्रतिदिन निर्धारित समय पर Live | Daily aarti – Live at a fixed time each day.
- दशांश हवन – अंतिम दिन | Dashansh Hawan – on the final day.
- कन्या पूजन / ब्राह्मण भोजन (यदि शामिल हो) | Kanya Pujan / Brahmin Bhojan (if included).
- पूर्णाहुति, आरती एवं आशीर्वाद (Live) | Purnahuti, aarti & blessings (Live).
5. घर पर तैयारी | How to Prepare at Home
- स्थान – घर का स्वच्छ, शांत स्थान जहाँ पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठ सकें; बैठने के लिए आसन (ऊनी या कुश का) | Place – a clean, quiet spot at home where you can sit facing east or north, with an asan (woollen or kusha mat).
- पूजा हेतु | For the puja
डाउनलोड सामग्री सूची | Download List of samagri (Google Drive – List of Samagri) - Zoom हेतु – फ़ोन या लैपटॉप स्टैंड पर रखें, चार्जर साथ रखें, इंटरनेट जाँच लें और पूजा से 10 मिनट पहले जुड़ें। स्पीकर (वायरलेस हो तो बेहतर) का प्रयोग करें, ताकि परिवार के सभी सदस्य मंत्रोच्चार स्पष्ट सुन सकें | For Zoom – keep your phone or laptop on a stand with a charger, check the internet and join 10 minutes early. Use a speaker (preferably wireless) so that every family member can hear the mantras clearly.
- स्वयं – स्नान करके स्वच्छ वस्त्र पहनें; संकल्प हेतु परिवार के सदस्यों के नाम व गोत्र पहले से लिख लें | Yourself – bathe and wear clean clothes; write down family members' names and gotra for the sankalp beforehand.
- बहु-दिवसीय अनुष्ठान हेतु – प्रतिदिन एक ही स्थान और समय पर जुड़ें; सामूहिक आयोजन में सभी परिवारों के नाम व गोत्र एक सूची में पहले से भेजें | For multi-day anusthans – join from the same place and time daily; for group events send all families' names and gotra in one list beforehand.
6. नियम एवं सावधानियाँ | Do's & Don'ts
✔ करें | Do
- अनुष्ठान की पूरी अवधि में घर में सात्विकता बनाए रखें | Keep the home sattvic throughout the anusthan.
- संकल्प, दैनिक आरती और पूर्णाहुति में नियमित रूप से जुड़ें | Join the sankalp, daily aarti and purnahuti regularly.
- परिवार में शांति और सद्भाव रखें | Maintain peace and harmony in the family.
- सामूहिक आयोजन में सभी सहभागियों को समय और नियम पहले से बताएँ | In group events, share timings and rules with all participants in advance.
✘ न करें | Don't
- अनुष्ठान के बीच संकल्प या उद्देश्य बदलना | Changing the sankalp or purpose midway.
- अनुष्ठान अवधि में तामसिक भोजन एवं नशा | Tamasic food or intoxicants during the anusthan.
- अखंड दीप (यदि घर पर हो) को बुझने देना | Letting the Akhand Deep (if at home) go out.
7. Frequently Asked Questions (FAQ) - अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
व्यक्तिगत और सामूहिक अनुष्ठान में क्या अंतर है? - What is the difference between individual and group Anusthan?
व्यक्तिगत अनुष्ठान में संकल्प केवल आपके परिवार के नाम से होता है। सामूहिक आयोजन में अनेक परिवार, समाज या संस्था एक साथ जुड़ते हैं – प्रत्येक परिवार के नाम से संकल्प होता है और व्यय साझा होने से प्रति परिवार पैकेज कम रहता है।
Individual: the sankalp is only for your family. Group: many families or an organisation join together – each family's sankalp is taken and the cost per family is lower.
पैकेज कैसे तय होता है? - How is the package decided?
अनुष्ठान की अवधि, पंडितों की संख्या, पाठ / जाप संख्या, सामग्री और आयोजन स्थान के अनुसार। Send Enquiry के बाद पंडितजी टीम पूरा प्रस्ताव भेजती है।
It depends on duration, number of pandits, paath/jaap count, samagri and venue. Our team sends a detailed proposal after your enquiry.
अनुष्ठान कितने दिन पहले बुक करना चाहिए? - How early should I book?
अनेक पंडितों और सामग्री की व्यवस्था के लिए कम से कम 2–3 सप्ताह पहले बुकिंग उचित रहती है; नवरात्रि, श्रावण और पितृपक्ष में इससे भी पहले।
At least 2–3 weeks in advance; earlier during Navratri, Shravan and Pitru Paksha.
क्या अनुष्ठान हमारे घर या शहर में हो सकता है? - Can the Anusthan be held at our home or city?
हाँ – Live Zoom पर, पंडितजी आपके स्थान पर, या किसी मंदिर / तीर्थ स्थान पर; उपलब्धता के अनुसार।
Yes – online via Zoom, at your place, or at a temple / pilgrimage site, subject to availability.
क्या पूरा अनुष्ठान Live देखा जा सकता है? - Can we watch the entire Anusthan live?
संकल्प, मुख्य पूजन, हवन और पूर्णाहुति Live दिखाए जाते हैं। लंबे अनुष्ठानों में प्रतिदिन निर्धारित समय पर Live जुड़ सकते हैं।
The sankalp, main puja, hawan and purnahuti are shown live; for long anusthans you can join at fixed times each day.
गया श्राद्ध के लिए गया जाना आवश्यक है? - Do I have to travel to Gaya for Gaya Shraddh?
नहीं। पंडितजी गयाजी में विधिवत पिंडदान करते हैं और आप Live जुड़कर संकल्प लेते हैं। चाहें तो स्वयं उपस्थित भी हो सकते हैं।
No. Panditji performs the pind daan at Gaya while you take the sankalp live. You may also attend in person if you wish.
सामूहिक आयोजन में कितने परिवार जुड़ सकते हैं? - How many families can join a group Anusthan?
यह आयोजन के स्वरूप पर निर्भर है – 10 परिवारों से लेकर 100 से अधिक तक। प्रत्येक परिवार का संकल्प उनके नाम व गोत्र से अलग-अलग लिया जाता है।
It depends on the format – from 10 to over 100 families. Each family's sankalp is taken separately with their name and gotra.
क्या अनुष्ठान में कन्या पूजन, ब्राह्मण भोजन या भंडारा जोड़ा जा सकता है? - Can Kanya Pujan, Brahmin Bhojan or Bhandara be added?
हाँ, अपनी इच्छा अनुसार इन्हें पैकेज में जोड़ा जा सकता है। Send Enquiry में इसका उल्लेख करें, पंडितजी टीम उसी अनुसार प्रस्ताव तैयार करेगी।
Yes, these can be added to your package. Mention it in your enquiry and the team will include it in the proposal.
8. पूजा के बाद | After the Puja
- पूर्णाहुति के बाद प्रसाद परिवार व सभी सहभागियों में बाँटें; चाहें तो भंडारा करें | After purnahuti, share prasad with family and all participants; hold a bhandara if you wish.
- कलश का जल पूरे घर में छिड़कें और बचा जल तुलसी या किसी पौधे में डालें | Sprinkle the kalash water around the home and pour the rest into Tulsi or another plant.
- पंडितजी द्वारा बताए नियम कुछ दिनों तक जारी रखें | Continue the guidelines given by Panditji for a few days.
- पूजा के फूल व सामग्री बहते जल या गमले में विसर्जित करें | Immerse puja flowers and samagri in flowing water or a flowerpot.